फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: 1416 बीएलओ को एआई एप से किया लैस, मतदाता सूची को ऐसे कर रहे दुरुस्त

Wed, 03 Sep 2025 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अप्रैल 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों में 852 ग्राम प्रधान, 1,142 बीडीसी सदस्य और 46 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। इन चुनावों के लिए 1,380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस साल पंचायत चुनाव में 17.77 लाख मतदाता मतदान करेगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव से पहले अलीगढ़ जिले के सभी 1,416 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एप से लैस किया गया है। बीएलओ एआई की मदद से मतदाता सूची को दुरुस्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


29 सितंबर तक चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सूची को सही किया जा रहा है। एआई से बीएलओ नए मतदाताओं के नाम जोड़ सकेंगे, मृत मतदाताओं के नाम हटा सकेंगे और मतदाताओं के विवरण में बदलाव कर सकेंगे। यह ऐप दस्तावेजों के सत्यापन में भी मदद करेगा। इससे डुप्लीकेट या फर्जी नामों को हटाना आसान हो जाएगा।

एप आधारित यह नई तकनीक न केवल मतदाता सूची को अपडेट करने में मदद करेगी बल्कि चुनाव प्रक्रिया को भी अधिक सुगम और विश्वसनीय बनाएगी। बीएलओ अब इसी का प्रयोग कर रहे हैं। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी


17.77 लाख मतदाता करेंगे मतदान
अप्रैल 2026 में होने वाले पंचायत चुनावों में 852 ग्राम प्रधान, 1,142 बीडीसी सदस्य और 46 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। इन चुनावों के लिए 1,380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस साल पंचायत चुनाव में 17.77 लाख मतदाता मतदान करेगे। इनमें 8.29 लाख महिलाएं और 9.48 लाख पुरुष मतदाता हैं। पिछले साल 18 लाख मतदाताओं में से 14 लाख ने मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें