फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन अमीरों के पास, मोदी ने गरीब को लाइन में लगा दिया

Fri, 10 Feb 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
Black money to the rich, the poor, Modi put in line - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
रत्न प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज में कोल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विवेक बंसल के समर्थन में आयोजित सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश का 94 फीसदी काला धन स्विस बैंक, रियल एस्टेट, जमीन और सोने में लगा है।
विज्ञापन

केवल 6 फीसदी काला धन देश में करेंसी के रूप में था। जिसके लिए पीएम मोदी ने सबको बैंक और एटीएम की लाइन में लगा दिया। 94 फीसदी पर कोई कार्रवाई नहीं, लेकिन 6 फीसदी को लाइन में लगा दिया गया। काला धन तो अमीरों के पास था, लेकिन मोदी जी गरीबों को लाइन में लगा दिया।
राहुल ने अपने संबोधन में पीएम के भाजपा की आंधी देख कर सपा कांग्रेस गठबंधन होने के बयान का जवाब दिया। बोले हवा बदल गई है। गठबंधन के बाद पूरे प्रदेश का माहौल बदल गया है। अब आंधी लानी है। मोदी ने वादा किया था कि देश में दो करोड़ रोजगार हर साल होंगे और सबके खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की भाव भंगिमाओं की भी हूबहू कॉपी की जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर गया।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद और विवेक बंसल जिंदाबाद के नारे भी गूंजते रहे। राहुल से पहले सभा को संबोधित कर रहे पर्यवेक्षक रामेश्वर नीखरा ने जब माइक छोड़ा तो राहुल ने उनको बोलने से कहा। उन्होंने दो बार माइक को छोड़ा लेकिन फिर भी राहुल को उनका संबोधन पंसद आ रहा था।
मैं अच्छा आदमी हूं तो मतदान करो : बंसल
कोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल ने रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज और इसके बाद जीवनगढ़ की जनसभा में भी भावुक  हो गए। उन्होंने कहा कि मैं अगर अच्छा आदमी हूं तो केवल कहने भर से काम नहीं होगा। अच्छे आदमी के लिए मतदान भी करना जरूरी है।
उन्होंने जनता को 24 घंटे सेवा करने का वास्ता दिया। कहा, मेरा अगर आप लोगों पर कर्ज है, तो खुदा के लिए वोट के जरिये उसे उतार दें। बोले.. मेरे दरवाजे पर आने वाले शख्स से मैंने कभी उसकी जाति और धर्म नहीं पूछा, बल्कि आने की वजह और काम को जाना। बंसल ने कहा कि वोट को बंटने न दें, नहीं तो भाजपा निकल जाएगी। यहां पर कॉलेज प्रबंधक मधु गुप्ता, गिर्राज किशोर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, हिमांशु मित्तल गुप्ता ने राहुल गांधी का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें