फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा मंचासीन भाजपा नेता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में भाजपा नेता जुट गए हैं। कार्यक्रम में बसों से कार्यकर्ताओं को लाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। इसको लेकर भाजपा महानगर की बैठक जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ये अलीगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं। यहां पर डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना से रोजी-रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना से छात्र-छात्राओं का भविष्य बनेगा। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि हम सभी को संख्या बल पर अधिक जोर देना है। प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना जन-जन तक पहुंचाना है। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि महानगर के हर घर से एक एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचेगा। कार्यकर्ताओं को सभा तक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की योजना तैयार की।
विज्ञापन

छठी बार अलीगढ़ आएंगे नरेंद्र मोदी
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार अलीगढ़ आएंगे। इससे पूर्व वह अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के पहले नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित किया था। फरवरी 2017 में विधान सभा चुनाव के पहले और अप्रैल 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले नुमाइश मैदान में सभा को संबोधित किया था। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 2010 में मंगलायतन विश्वविद्यालय में भी आ चुके हैं। पूर्व सांसद शीला गौतम के करीबी रहे परशुराम भट्ट ने बताया कि नरेंद्र मोदी 2009 में शीला गौतम का चुनाव प्रचार करने अलीगढ़ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें