फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाजपा ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

विज्ञापन
दीनदयाल हॉस्पीटल में सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर को किया सम्मानित। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
100 करोड़ कोविड रोधी टीका लगने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। कहा कि टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को देश याद रखेगा।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम दीनदयाल अस्पताल पहुंची। मानव शृंखला बनाकर खुशी जाहिर की। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा कि एक समय था, जब संकट आने पर पूर्व की सरकारें दूसरे देशों से मदद की उम्मीद करती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उम्मीद से जल्दी स्वदेशी टीका विकसित किया। देश में 100 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लग चुका है। देश के लिए यह गौरव का पल है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमेंद्रपाल सिंह, सौरभ चौधरी, अजय चौधरी, लतेश लोधी, मनोज ठाकुर, रजत कुमार रज्जी, धीरज चौधरी (मीडिया प्रभारी), हिमांशु भारद्वाज, कुलदीप भारद्वाज, अमित ठाकुर, अमित पाल सिंह आदि मौजूद थे।
अनीता-शिव ने भी किया सम्मानित
भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा आदि ने दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर, डॉ. एसके सिंघल, डॉ. केके शर्मा, वैक्सीनेटर गीता डे, नीरज शर्मा आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें