फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की फिसली जुबान, कहा- 'मैं धर्म-जाति की राजनीति नहीं करता, जैसे प्रधानमंत्री करते हैं'

Tue, 29 Jan 2019 07:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बीजेपी विधायक राजवीर दिलेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के इगलास सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजवीर सिंह दिलेर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयानों से अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। आमतौर पर सीमित दायरे में रहने वाले इगलास विधायक अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को दुर्गा गैस एजेंसी की ओर से जलालपुर में राशन डीलर चंद्रवती देवी ने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनैक्शन वितरण कार्यक्रम किया। यहां 96 पात्र व्यक्तियों के परिवार को कनैक्शन दिया गया। मुख्य अतिथि इगलास विधायक राजवीर दिलेर व उनकी धर्मपत्नी रजनी दिलेर ने ये कनेक्शन बांटे। 

यहां पर राशन डीलर चंद्रवती देवी, लोकेश कुमार और मनीष आदि मौजूद रहे। विधायक ने यहां वितरण से पहले उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उसी भाषण में उनकी जुबान फिसल गई। विधायक के भाषण के वीडियो के अंश पढ़िए.. (आप इस वीडियो को अमर उजाला डाट काम में देख सकते हैं) ‘‘मैं उस गांव में गया 700 मीटर सीमेंटेड सड़क दी है। 
विज्ञापन


आज तालसपुर की हालात देखिए। मैं कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करता जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री.. करते हैं। मैं ये नहीं देखता कि हिंदू कौन है मुसलमान कौन है। ऐसा नहीं है। मुसलमान.. भाई हैं। हम सोचते हैं कि बीजेपी आएगी तो पता नहीं हमारे साथ क्या अत्याचार करेगी। ऐसा भी नहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है।
विज्ञापन

हर जाति का हर मजहब का हर व्यक्ति भाजपा के हर व्यक्ति के लिए बराबर है। हम काम में भी कहीं भेदभाव नहीं करते। जनता के बीच में भेदभाव नहीं करते। समाज के नाते भेदभाव नहीं करते। ऐसी सरकार के प्रति आप लोग जागरूक बनिए। और आने वाले चुनाव में अपने निर्णय लीजिए। ये जो आज उज्ज्वला गैस के अंतर्गत तो कनैक्शन बांटे जा रहे हैं वो नि:शुल्क हैं। 

आप लोग इतना ध्यान रखिए कि हमें प्रधानमंत्री मुख्य.. नरेंद्र मोदी बनाना है।’’ एक मिनट एक सेकेंड की इस वीडियो में विधायक का भाषण समाहित है। इस मामले में जब विधायक से बात की गई तो उन्होंने सिरे से मना कर दिया कि उनके मुंह से ऐसा कुछ निकला है। बोले कि वह जनसंघ के जमाने से पार्टी के कार्यकर्ता है। उनका पूरा परिवार भाजपाई है। 

उनके पिता किशन लाल दिलेर अलीगढ़ से जनसंघ भाजपा के जमाने के पुराने विधायक रहे हैं। वह इसी पार्टी में दो पीढ़ियों हैं। जिन लोगों ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने उसको एडिट कर दिया है। 

वह पीएम मोदी की योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। ऐसा बोलना तो दूर सोच भी नहीं सकते हैं। भाषण के अंत में उन्होंने लोगों से संकल्प भी लिया हमें इतना ध्यान रखना है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाना है..। यही वाक्य उनकी सच्चाई बयां करने के लिए काफी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें