अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत में अपराजिता की विशाल जागरुकता रैली डीआरबी इंटर कॉलेज से निकाली गई। रैली के जरिए नारी सशक्तिकरण की आवाज बुलंद हुई। रैली में हजारों की तादाद में स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राएं व सामाजिक राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
शहर में जगह-जगह पर रैली का स्वागत किया गया। रैली में शामिल हजारों छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था। मंगलवार को डीआरबी इंटर कालेज के मैदान से अमर उजाला अपराजिता रैली को डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर डीएम, एसपी के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सीडीओ एसपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गमपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, एमएलडीबी इंटर कालेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त, आदि ने विचार व्यक्त कर नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया।
अमर उजाला की इस मुहिम की तहे दिल से सराहना की। इस मौके पर मनु दीक्षित, रूबिया खान, आशु कवि अनिल बौहरे आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। उसके बाद यह रैली शहर के डीआरबी इंटर कालेज के मैदान शुरू होकर शहर के बीएच मिल रोड, चावड़ गेट, सब्जी मंडी, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, मैंडू गेट पुलिस चौकी, कमला बाजार, कोमल काम्पलैक्स, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट होते हुए पुरानी कलक्ट्रेट पर पहुंची।
रैली निकालती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
रैली में शामिल छात्र छात्राओं के हाथों में अपराजिता की तख्तियां लगी थी। अपराजिता की थीम पर यह छात्र छात्राएं भी खुद भी नारी सशक्तिकरण को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। रैली में सबसे पहले शामिल सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं घोष के साथ नारी सशक्तिकरण से संबधित धुन बजाते हुए चल रही थीं। रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।
एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के विद्यार्थी भी रैली में कदम ताल मिलाते हुए चल रहे थे। हजारों की तादाद में शामिल छात्र छात्राओं का अनुशासन भी देखने लायक था। पुरानी कलक्ट्रेट में पहुंचकर रैली एक सभा में तब्दील हो गई। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इस मौके रैली व कार्यक्रम को एतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम व रैली समाज को नई दिशा देगी।
इस मौके पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश नगाइच, गोविंद उपाध्याय, छात्रा करीना चौधरी, पूजा, महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका सुनीता शर्मा, मुरसान जीएसएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सरजू कुमार, सुरजोबाई गर्ल्स इंटर कालेज की शिक्षिका माधुरी गौतम आदि ने नारी की गरिमा का बखान किया।
रैली के दौरान कोतवाली निरीक्षक जेएस पवार व महिला थाना प्रभारी नंदनी सिंह, यातायात उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह भी मय पुलिस फोर्स के मौजूद रही।
हजारों ने भरे शपथ पत्र
रैली निकालती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की ये भी वचन बद्धता है। अमर उजाला अपराजिता शपथ पत्र मौके पर मौजूद हजारों विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोगों ने भी भरा।
जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
इस रैली का शहर के लोगों ने भी स्वागत किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की जमकर सराहना की। रैली में शामिल छात्र छात्राओं का उत्साह भी लोगों द्वारा किए गए स्वागत से कई गुना बढ़ गया।
यह बोले डीएम
अमर उजाला की नारी सशक्तिकरण को लेकर अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स बहुत अच्छी पहल है। अमर उजाला ने यह काफी अच्छा अभियान चला रखा है। आज कल बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का संदेश समाज में देना जरूरी है। बच्चियों का शिक्षित होना बेहद जरुरी है। इस तरह के आयेाजन से समाज में बहुत अच्छा संदेश जाएगा।
यह बोले एसपी
महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने। पुलिस उनकी हर तरह से मदद करने को तैयार है। नारी सशक्तिकरण को लेकर अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जो कार्यक्रम और रैली निकाली है, उससे शहर और समाज में बेहतर संदेश जाएगा। आज नारी किसी से कम नहीं है।
ये रहे मौजूद
रैली को हरी झंडी दिखाते एसपी और डीएम
- फोटो : अमर उजाला
डीआईओएस सुनील कुमार के अलावा पूर्व प्राचार्य एससी शर्मा, डीआरबी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामनिवास दुबे, डॉ. स्वतेंद्र कुमार, डॉ. देवप्रकाश, डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ. पप्पू चौधरी डॉ. देवदत्त, डॉ. एमपी सिंह, यतीश नागइच, व्यापारी नेता मदन मोहन अपना वाले, अनुभव अग्रवाल, कुमोद गुप्ता, समाजसेवी अनिल शर्मा,यतीश अग्रवाल, विकास, प्रवीन वाष्र्णेय, भवतोष मिश्र, मोहन पंडित, विनोद चौधरी, संजय सक्सैना, ज्योति गंभीर, हरीशंकर राना, चंद्रकांत, कपिल ग्रोवर, कु. प्रतीक्षा, मंजू शर्मा, प्रवीन कौशिक, कृपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मुकेश चंद्रा, जयशंकर पाराशर आदि थे।
इन शिक्षण संस्थाओं ने किया प्रतिभाग
एमएलडीवी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, एसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरबीएस स्कूल कोटा करबला रोड,बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज प्रेमरघु पेरामेडिकल इंस्ट्रीटयूट, दून पब्लिक स्कूल, रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुरजोबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरपीएम कॉलेज कोटा रोड हाथरस, वीएम पब्लिक स्कूल,जीपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान, बीएचयू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरसान, जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान, सेंट्रल पब्लिक स्कूल सादाबाद, मां सरस्वती उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय गंगानगर विष्णुपुरी हाथरस, सीमेक्स पब्लिक स्कूल सासनी आदि शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।