फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव: अलीगढ़-हाथरस सीट पर भाजपा ने ऋषिपाल सिंह को बनाया उम्मीदवार, पार्टी के एक खेमे में मायूसी

Sat, 19 Mar 2022 05:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-हाथरस स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने जाट चेहरे पर दाव खेला है। भाजपा ने मौजूदा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा है कि कई दिन से चल रहे मंथन और पैरोकारी के बाद पार्टी ने यह नाम तय किया है।
विज्ञापन
अलीगढ़-हाथरस सीट से भाजपा एमएलसी उम्मीदवार ऋषिपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिन से चल रहे मंथन और पैरोकारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अलीगढ़-हाथरस स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने जाट चेहरा मौजूदा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह पर दांव लगाते हुए उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद एक वर्ग में खुशी का माहौल है, जबकि पार्टी के एक खेमे में मायूसी सी छा गई है।

विज्ञापन


शनिवार को पार्टी स्तर से ऋषिपाल सिंह के नाम की घोषणा के साथ ही चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को नामांकन किया जाना तय माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय अरुण कुमार सिंह की ओर से शनिवार दोपहर प्रदेश की 30 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें अलीगढ़-हाथरस सीट से उम्मीदवार के रूप में भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष चौ.ऋषिपाल सिंह का नाम शामिल है।

स्वयं जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए पार्टी का आभार जताया है। ऋषिपाल सिंह का कहना है कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर बहुत बड़ा उपकार किया है। रहा सवाल चुनाव लड़ने का तो पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस सीट को दोनों जनपदों के पूरे संगठन और दोनों जिलों के कार्यकर्ता, नेताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जीतकर पार्टी की झोली में डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें