फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: करवा चौथ पर पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखेंगी रूबी खान, मनाती हैं गणेशोत्सव-दीपावली भी

Mon, 26 Oct 2026 06:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रूबी आसिफ खान हर साल अपने घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना करती हैं। दसवें दिन नरौरा में प्रतिमा का विसर्जन करती हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर वह पहले भी निशाने पर भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष भी रूबी आसिफ खान ने मनाया था करवा चौथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भाजपा नेता रूबी आसिफ खान इस बार भी पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। वह पिछले नौ वर्षों से यह परंपरा निभा रही हैं। रोरावर थाना क्षेत्र के शाह जमाल स्थित मामूद नगर निवासी रूबी का कहना है कि भारत की संस्कृति सभी धर्मों का सम्मान करने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की सीख देती है।

विज्ञापन


रूबी आसिफ खान हर साल अपने घर में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना करती हैं। दसवें दिन नरौरा में प्रतिमा का विसर्जन करती हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर वह पहले भी निशाने पर भी आ चुकी हैं। रूबी का कहना है कि धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। ईद हो या दिवाली, गणेश चतुर्थी हो या दुर्गा पूजा, सभी त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाए जाने चाहिए। धार्मिक विविधता का सम्मान और भाईचारा ही देश की असली ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें