फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझ पर भाजपा सांसद ने हमला कराया : राकेश टिकैत

विज्ञापन
गोण्डा क्षेत्र के गांव लगसभा के मजरा भ्यामल खेड़ा में आयोजित विशाल किसान पंचायत में किसानों को स? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अलवर में उन पर हुए हमले में वहां के भाजपाइयों का हाथ है। सब कुछ वहां के सांसद के इशारे पर हुआ है। टिकैत ने शनिवार को यह बात गोंडा के भ्यामल खेड़ा में किसान महापंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये लड़ाई थमने वाले नहीं है। वह दो दिन के लिए गुजरात जा रहे हैं। वहां से लौट कर हापुड़ जाएंगे। हिमाचल जाएंगे। इसके बाद बिहार और वाराणसी का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि एमएसपी का कानून बनाने और तीन नये कृषि कानून वापस होने तक ये लड़ाई जारी रहेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान पुलिस थाने, तहसील, विधानसभा से संसद और सड़क तक अनाज बेचेंगे। बोले.. पंचायत चुनाव व्यक्तिगत होता है। इसमें कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें