गोण्डा क्षेत्र के गांव लगसभा के मजरा भ्यामल खेड़ा में आयोजित विशाल किसान पंचायत में किसानों को स?
- फोटो : CITY OFFICE
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अलवर में उन पर हुए हमले में वहां के भाजपाइयों का हाथ है। सब कुछ वहां के सांसद के इशारे पर हुआ है। टिकैत ने शनिवार को यह बात गोंडा के भ्यामल खेड़ा में किसान महापंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि ये लड़ाई थमने वाले नहीं है। वह दो दिन के लिए गुजरात जा रहे हैं। वहां से लौट कर हापुड़ जाएंगे। हिमाचल जाएंगे। इसके बाद बिहार और वाराणसी का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि एमएसपी का कानून बनाने और तीन नये कृषि कानून वापस होने तक ये लड़ाई जारी रहेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान पुलिस थाने, तहसील, विधानसभा से संसद और सड़क तक अनाज बेचेंगे। बोले.. पंचायत चुनाव व्यक्तिगत होता है। इसमें कुछ नहीं कहना है।