सीटू सिंह व प्रमोद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गभाना के पचपेड़ा निकट उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक हाईवे पर लोहे के डिवाइडर से टकरा गई।
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास 4 सितंबर दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दिल्ली के दो युवकों सीटू (30) और प्रमोद (22) की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग की जेजे कॉलोनी निवासी सीटू सिंह अपने साथी प्रमोद (22) के साथ 4 सितंबर को दिल्ली से एटा के राजा का रामपुर में बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे।
दोपहर दो बजे के करीब वह पचपेड़ा मोड़ के पास पहुंचे इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है।