वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ऑटो चालक के साथ मारपीट करते दिख रहा है। ऑटो चालक भी अपने बचाव में हाथ-पैर मार रहा है। जबकि वहां तमाशाबीनों की भीड़ जुटी हुई थी। ऑटो चालक वीडियो में कह रहा है कि यह पढ़े लिखे हैं, इनको सरकार ने नौकरी दे दी है कि आम जनता को मारो।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सूतमिल चाैराहा जीटी रोड पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी व ऑटो चालक के साथ मारपीट करने का वीडियो 3 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आसपास खड़े वाहन चालक अवैध वसूली करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनाक्रम 3 सितंबर दोपहर का बताया जा रहा है। इसमें एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रहा है। ऑटो चालक भी अपने बचाव में हाथ-पैर मार रहा है। जबकि वहां तमाशाबीनों की भीड़ जुटी हुई थी। ऑटो चालक वीडियो में कह रहा है कि यह पढ़े लिखे हैं, इनको सरकार ने नौकरी दे दी है कि आम जनता को मारो।
ट्विट के जवाब में अलीगढ़ पुलिस ने कहा है कि प्रकरण कई दिन पुराना है, मुख्य आरक्षी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है । मौके पर शांति है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार्रवाई होगी।