फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत

Thu, 04 Sep 2025 05:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीटू सिंह व प्रमोद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गभाना के पचपेड़ा निकट उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक हाईवे पर लोहे के  डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास 4 सितंबर दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दिल्ली के दो युवकों सीटू (30) और प्रमोद (22) की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग की जेजे कॉलोनी निवासी सीटू सिंह अपने साथी  प्रमोद (22) के साथ 4 सितंबर को दिल्ली से एटा के राजा का रामपुर में बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे।

दोपहर दो बजे के करीब वह पचपेड़ा मोड़ के पास  पहुंचे इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक किसी वाहन को बचाने के प्रयास में  बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें