फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम स्वामी हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, पूजा शकुन पांडेय की तलाश जारी, किसने कराई हत्या, बताया अभियुक्त ने

Wed, 01 Oct 2025 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर बाइक सवार शूटरों ने कर दी थी। इसमें परिजनों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उनके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व दो अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
हत्या का खुलासा करते अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या में पुलिस ने शूटर मोहम्मद फजल पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी गोंडा रोड नीवरी अलीगढ़ को पुराने मथुरा बाईपास पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शातिर के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व हत्या में ली गई रकम में से बचे 7200 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी तक तक पहुंचने के लिए लगातार सीसीटीवी कैमरे से सुराग तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्त ने बताया किसने कराई हत्या
अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में दो शूटरों में से एक शूटर मोहम्मद फजल गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे साथी आसिफ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए नीवरी निवासी शूटर मोहम्मद फजल ने पूछताछ में बताया कि मोहम्मद फजल अशोक पांडेय को 7-8 साल से जानता है। लगभग एक डेढ़ माह पहले अशोक पांडेय के घर वैल्डिंग का काम चल रहा था। तब अशोक पांडेय ने मोहम्मद फजल से एक लड़के की हत्या के लिए कहा। मोहम्मद फजल ने नीवरी मोड़ निवासी आसिफ पुत्र नाजिर से बात कराई।

उसके बाद मोहम्मद फजल, आसिफ की अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय के साथ घर पर मीटिंग हुई। वहां पूजा शकुन पांडेय ने अभिषेक गुप्ता का फोटो दिखया कि इसकी हत्या होनी है। हत्या के लिए तीन लाख रुपये तय हुए। एक लाख एडवांस दिए गए। खैर में मृतक के टीवीएस शोरूम पर रैकी की। फजल और आसिफ बाइक पर सवार होकर अभिषेक के पीछे लग गए। खेरेश्वर चौराहे पर अभिषेक गुप्ता, उसके पिता, चचेरे भाई बस से उतर कर पैदल सिकंदराराऊ की ओर जाने वाली बस में चढ़ रहे थी, तभी गोली चलाकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

27 बार अशोक पांडेय और 11 बार पूजा शकुन पांडेय से कॉल पर हुई बात

जांच में सामने आया है कि अगस्त व सितंबर में अभियुक्त की अशोक पांडेय से 27 बार और पूजा शकुन पांडेय से 11 बार कॉल पर बात हुई।

दोनों की गिरफ्तारी होगी जल्द
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि शूटर के दूसरे साथी आसिफ और पूजा शकुन पांडेय की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे। पकड़े गए मोहम्मद फजल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

खेरेश्वर चौराहे पर कर दी थी हत्या
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर बाइक सवार शूटरों ने कर दी थी। इसमें परिजनों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उनके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व दो अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अशोक पांडेय को 28 सितंबर को जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें