जांच में सामने आया है कि अगस्त व सितंबर में अभियुक्त की अशोक पांडेय से 27 बार और पूजा शकुन पांडेय से 11 बार कॉल पर बात हुई।
दोनों की गिरफ्तारी होगी जल्द
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि शूटर के दूसरे साथी आसिफ और पूजा शकुन पांडेय की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्दी ही दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे। पकड़े गए मोहम्मद फजल का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
खेरेश्वर चौराहे पर कर दी थी हत्या
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की हत्या 26 सितंबर देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर बाइक सवार शूटरों ने कर दी थी। इसमें परिजनों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय, उनके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व दो अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अशोक पांडेय को 28 सितंबर को जेल भेज दिया था।