दिन दहाड़े लूट की इस वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस की तीन टीमें खुलासे में जुट गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल के पास-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक जगह लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई। अब पुलिस लुटेरों की पहचान कराकर उनकी तलाश में लगी हुई है।
किसान भाईयों से पल्सर बाइक सवार लुटेरों द्वारा 4.50 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा होगा । -संजीव तोमर, सीओ द्धितीय