फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाथरस के किसान से बाइक सवार बदमाशों ने 4.50 लाख लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

Tue, 19 Nov 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान ने बैंक से 4.50 लाख रुपये निकाले। जैसे ही बाइक पर वे गांव हाजीपुर के पास पहुंचे तभी पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरे आ धमके। लुटेरे ने बुलट में लात मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। तभी लुटेरे धर्मवीर सिंह के हाथ में लगे बैग को लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास 18 नवंबर शाम हाथरस के किसान भाईयों से बाइक सवार लुटेरे 4.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान धनीपुर स्थित बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से लुटेरों को तलाशा जा रहा है। 

विज्ञापन


जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव नहलोई निवासी किसान धर्मवीर सिंह ने 18 नवंबर को धनीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा से 4.50 लाख रुपये निकाले थे। रुपयों को बैग में रखकर धर्मवीर सिंह वह छोटे भाई पुनीत सिंह के साथ बुलट बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक को पुनीत चला रहा था। जैसे ही वे गांव हाजीपुर के पास पहुंचे तभी पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरे आ धमके। दोनों भाई कुछ समझपाते तब तक बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने बुलट में लात मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। 

तभी लुटेरे धर्मवीर सिंह के हाथ में लगे बैग को लूटकर भाग गए। दोनों भाईयों ने शोर मचाया तो ग्रामीण आ पहुंचे। उन्होंने भागे लुटेरों का काफी पीछा किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। सूचना पर इलाका पुलिस ने लुटेरों को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला । पीड़ित धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैग में 4.50 लाख रुपये रखे हुए थे। इस मामले में धर्मवीर सिंह ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

दिन दहाड़े लूट की इस वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस की तीन टीमें खुलासे में जुट गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल के पास-पास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक जगह लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई। अब पुलिस लुटेरों की पहचान कराकर उनकी तलाश में लगी हुई है। 
किसान भाईयों से पल्सर बाइक सवार लुटेरों द्वारा 4.50 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा होगा ।  -संजीव तोमर, सीओ द्धितीय 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें