बाइक सवार दंपती बेटा-बेटी के साथ फरीदाबाद से अपने घर बबलू खेड़ा अकराबाद जा रहे थे। जैसे ही खैर के सुभाष चौक पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार लोग गिर पड़े। पीछे बैठी पत्नी व पुत्री उछल कर ट्रक के टायर के नीचे आकर कुचल गए।
खैर के सुभाष चौक से गुजर रहे अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर 10 मई की सुबह ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई, पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। बाइक सवार दंपती बेटा-बेटी के साथ फरीदाबाद हरियाणा से अपने घर बबलू खेड़ा अकराबाद जा रहे थे। जैसे ही खैर के सुभाष चौक पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार लोग गिर पड़े। पीछे बैठी पत्नी व पुत्री उछल कर ट्रक के टायर के नीचे आकर कुचल गए। हादसे में आठ वर्षीय बेटी शिवानी और 29 वर्षीय पिंकी देवी की इलाज के दौरान जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई, पिंकी पांच माह की गर्भवती भी थी। पति 32 वर्षीय मनोज कुमार चार वर्षीय बेटा ईशू गंभीर रूप से घायल हो गए।
मनोज ने बताया कि फरीदाबाद से अपने गांव नगला बबूल खेड़ा नरायनसिंह थाना अकराबाद अलीगढ़ जा रहे थे। बेटा ईशू आगे बैठा था। बेटी शिवानी मां पिंकी के पास बीच में बैठी थी। अचानक ट्रक ने टक्कर मार दी। इधर, सड़क पर आठ वर्षीय बच्ची की हालत देख लोग सहम गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल पिंंकी और शिवानी को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा। इलाज के दौरान एक घंटे बाद पिंकी ने दम तोड़ दिया। कुछ देर में पिंकी की मौत भी हो गई। मां-बेटी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को पुलिस थाने ले आई, लेकिन मौका देख ट्रक चालक फरार हो गया।
पीड़ित के भाई प्रदीप कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी गांव नगला बबूल खेड़ा नरायनसिंह थाना अकराबाद ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रदीप कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाना, दूसरे के जीवन को खतरे में डालने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।