फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौत, चाची घायल

Tue, 22 Apr 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरौठा नहर के पास अलीगढ़ की ओर से जा रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा और भतीजी की मौत हो गई और चाची घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
मृतक अमित कुमार और उनकी भतीजी जाह्नवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 अप्रैल सुबह एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवक और उनकी भतीजी की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में युवक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


हादसा 21 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे थाना हरदुआगंज क्षेत्र में बरौठा नहर के पास हुआ। मरने वाले युवक की पहचान शहर की गणेशधाम कॉलोनी थाना क्वार्सी निवासी अमित कुमार (28) और उनकी भतीजी जाह्नवी (5) के रूप में हुई है। हादसे में अमित की पत्नी चंचल भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उन्हें उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अमित कुमार राज मिस्त्री का काम करते थे।

यह तीनों 20 अप्रैल को बरला में एक रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में होने के लिए गए थे और हादसे के वक्त वहां से अलीगढ़ लौट रहे थे। बरौठा नहर के पास अलीगढ़ की ओर से जा रही रोडवेज बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई, वह अमित के बड़े भाई की बेटी थी और शादी में इनके साथ गई थी। अमित और चंचल को पुलिस ने उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा। सोमवार देर शाम अमित की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से गणेशधाम कॉलोनी में मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें