फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रजबहे की पटरी पर मिला स्कूल बस चालक का शव

Tue, 22 Apr 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोफा चौकी क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी में सोमवार की सुबह रजबहे की पटरी पर शव मिला। शव की पहचान जयपाल (45) पुत्र किशन सिंह निवासी बुलाकीपुर के रूप में हुई। जयपाल एक निजी स्कूल की बस पर चालक थे। परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन स्कूल के टीआई ने जयपाल को निजी कार्य से बुलाया था, किंतु देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जयपाल के साथ टीआई को भी फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह उनका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयपाल ने पत्नी हेमलता, मां भगवती देवी के साथ एक बेटी और एक बेटे को बिलखते हुए छोड़ा है। सोमवार की देर शाम तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें