फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: टक्कर से हवा में उछला युवक, दस मीटर तक बाइक को घसीटते हुए नाले में घुसी कार

Sun, 03 Mar 2024 08:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक  बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कस्बे में विजयगढ़ रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। कार करीब दस मीटर तक उनकी बाइक को घसीटते हुए कार सड़क किनारे एक नाली में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद कस्बे में विजयगढ़ रोड पर जनसेवा केंद्र के सामने 3 मार्च की शाम एक कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर कार के नीचे आने से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


गांव कीरतपुर निवासी कुलदीप पुत्र सत्यपाल सिंह सिकंदराबाद में किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। छुट्टी पर अपने गांव आए थे, जहां से शाम के समय बाइक से सिकंदराबाद लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वह कस्बे में विजयगढ़ रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कुलदीप हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं कार करीब दस मीटर तक उनकी बाइक को घसीटते हुए कार सड़क किनारे एक नाली में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही आसपास के लोग भागकर पहुंचे और कार चालक को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेने के साथ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों में चर्चा थी कि कार चालक नौसिखिया था, इसीलिए हादसा हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें