फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सड़क पर झूलते झटका मशीन के तार से बाइक सवार की गर्दन कटी, मौत, पत्नी संग जा रहा था ससुराल

Thu, 08 Feb 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी को साथ लेकर बाइक पर सवार युवक अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में पशुओं के लगाए गए झटक मशीन के पतले तार बाइक सवार युवक की गर्दन फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतक पन्नालाल सैनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली के गांव चपौटा के निकट बरला-मढ़ौली मार्ग पर सड़क के बीचों बीच झटका मशीन के झूलते तार की चपेट में आने से 8 फरवरी को बाइक सवार की गर्दन कटने से मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया और करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन



अतरौली के गांव सहनोल निवासी 55 वर्षीय पन्नालाल सैनी पुत्र फकीर चंद किसान हैं। दोपहर में वह अपनी ससुराल बरला के गांव रहमापुर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी भागवती देवी भी बैठी थीं। मढ़ौली से बरला के लिए जा रही बम्बा की पटरी वाले रोड से दम्पति जा रहे थे। गांव चपौटा के निकट अमरूद के बाग में पेड़ से बंधा झटका मशीन का तार जानवरों की रोकथाम के लिए सड़क पार कर दूसरे खेत के लिए जा रहा था। तेज हवा के चलते तार पेड़ से टूटकर नीचे गिर गया। चार इतना पतला था कि दूर से बाइक सवार को दिखाई नहीं दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन

पन्ना लाल की बाइक के साथ गर्दन तार में फंस गई। पीछे बैठी पत्नी सड़क किनारे बम्बा में जा गिरी। हादसे की आवाज सुन आसपास के खेतों में काम कर हे किसान भी मौके पर आ गए। मौके पर देखा पन्नालाल का खून से लथपथ शव मौके पर पड़ा था। हादसे की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। गांव से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कहा कि किसान की लापरवाही से हादसा हुआ है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

खेत स्वामी की घोर लापरवाही से हादसा हुआ है। इस मामले में खेत स्वामी कामिल व चौधरी खां निवासी गनियावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार को शासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी तहसील स्तर से की जाएगी।- मो. अकमल खां, क्षेत्राधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें