अतरौली के खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी युवक दीपावली के दिन शाम को बाइक से जिरौली धूमसिंह स्थित बाजार से घर का सामान लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त डुकरिया वाली प्याऊ के पास अतरौली की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी।
अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग स्थित डुकरिया वाली प्याऊ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान 14 नवंबर सुबह मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अतरौली कोतवाली के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी 20 वर्षीय कुलदीप पुत्र राकेश कुमार दीपावली के दिन शाम को बाइक से जिरौली धूमसिंह स्थित बाजार से घर का सामान लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त डुकरिया वाली प्याऊ के पास अतरौली की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
परिजन अलीगढ़ लेकर पहुंचे जहां से हालत नाजुक देख दिल्ली रेफर कर दिया गया। 14 नवंबर सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कुलदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुलदीप दो भाइयों में बड़ा था, उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।