विपरीत दिशा में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राकेश की मौत हो गई। उसका साथी प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया है।
अकराबाद के जीटी रोड पर गांव सिसरोई के पास 26 अप्रैल की सुबह विपरीत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिला कन्नौज गांव राजेपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह दिल्ली स्थित एक कंपनी में ऑटो चलाता था। 26 अप्रैल को वह चंडौस निवासी अपने साथी प्रदीप के साथ बाइक से दिल्ली से गांव जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर गांव सिसरोई के पास सुबह सामने से विपरीत दिशा में आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे 23 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।