मथुरा के ब्रजेश बाइक से मई-गढ़ उमराव मार्ग से होते हुए कहीं जा रहा था तो इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही ब्रजेश की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मई- गढ़ उमराव मार्ग पर 27 मार्च की देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के गांव पटलोनी निवासी करीब 35 वर्षीय ब्रजेश पुत्र रमेश चंद्र बाइक से मई-गढ़ उमराव मार्ग से होते हुए कहीं जा रहा था तो इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही ब्रजेश की मौत हो गई। पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। वहां पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।