लूट के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी की स्कूटी और बाइक लेकर लुटेरे भागे थे। स्कूटी 50 मीटर दूर कलाई पुल के निकट छोड़ गए थे। बाइक सिल्ला विसावनपुर में काली नदी पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली है।
कलाई माइनर के पास मोनिका इंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप से लूट के बाद लुटेरे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जिस बाइक को लेकर भागे थे वह बाइक 12 जनवरी की सुबह सिल्ला विसावनपुर गांव में काली नदी पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में इसी जगह पर बाइक फेंकने की बात कही थी। लूट के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी वीरेंद्र शर्मा निवासी राज विहार कॉलोनी पीएसी की स्कूटी और रोहित कुमार की बाइक लेकर लुटेरे भागे थे। स्कूटी 50 मीटर दूर कलाई पुल के निकट छोड़ गए थे। बाइक सिल्ला विसावनपुर में काली नदी पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली है। ग्राम प्रधान के पति सुनील शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।