फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल काकून का: बंदर ने मां को दी हिम्मत, बेटी की बची जान, देखकर आंखों से निकले आंसू, खूब बजी तालियां

Sun, 12 Jan 2025 11:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आर के फाउंडेशन, न्यायमूर्ति ए एन मित्तल (सेवा निवृत), धर्म समाज सोसाइटी, विजडम पब्लिक स्कूल व मार्निंग वॉकिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में  डीएस कॉलेज के सभागार में दिव्यांग बच्चों ने कमाल काकून का प्रेरणादायक नाट्य मंचन किया।
विज्ञापन
कमाल काकून का ... नाट्य मंचन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सास ने बहू से रखी शर्त, तू बच्ची को जन्म तभी देगी, जब तू उसे मेरी बेटी को दान कर दे। इस पर मां असमंजस में पड़ गई। बंदर काकून ने मां को हिम्मत दिलाई। बच्ची के पैदा होने पर मां ने सास और ननद से बच्ची को देने से मना कर दिया। काकून के कमाल से बच्ची की जान बच गई। यह देखकर सभागार में बैठे दर्शकों के आंखों में आंसू आ गए और तालियों के गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा।

विज्ञापन


आर के फाउंडेशन, न्यायमूर्ति ए एन मित्तल (सेवा निवृत), धर्म समाज सोसाइटी, विजडम पब्लिक स्कूल व मार्निंग वॉकिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में  डीएस कॉलेज के सभागार में दिव्यांग बच्चों ने कमाल काकून का प्रेरणादायक नाट्य मंचन किया। यह आयोजन अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा। इसमें 51 दिव्यांग कलाकारों ने प्रतिभाग किया। इनमें नेत्रहीन, बधिर, डाउन सिंड्रोम, ऑटिज्म और अन्य शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चे शामिल थे। कमाल काकून का से दिव्यांग बच्चों ने समाज को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाल काकून का को देखकर न्यायमूर्ति एएन मित्तल (सेवानिवृत्त), महापौर प्रशांत सिंघल, उनकी धर्मपत्नी पूजा सिंघल, शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, डॉ. सीपी गुप्ता, रामकुमार बंसल, डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल अनु, अतुल अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, हीरालाल मित्तल, संजीव गुप्ता, संगीता बंसल, प्रो बृजेश कुमार, अतुल गुप्ता ,जस्टिस इफ़ाकत  अली खान, रिटायर्ड ,राजीव अग्रवाल प्लस पॉइंट, निर्मल अग्रवाल, मुकेश भारद्वाज, नीलम श्रीवास्तव, डॉ विपिन गुप्ता, डॉ जीके सिंह, डॉ सुवेक वार्ष्णेय, हीरालाल मित्तल ,महेश चंद गुप्ता विजडम, तरुण शर्मा ,अतुल गुप्ता ,निरेंद्र शर्मा ,राजीव वार्ष्णेय ,कृष्ण वार्ष्णेय, मनीषा वार्ष्णेय , आकांक्षा गुप्ता,नीलम गुप्ता, अभिरुचि ,नीलम श्रीवास्तव, राम हरकुट, विकास सैनी, डॉ. ए.के. जैन, राकेश वार्ष्णेय, मनोज गोकुल, मनीष बंसल, चंद्रभान, अनिल अग्रवाल, कमल किशोर, संजय कंटक, सुधीर अरोरा, विशाल शर्मा,   संजय कंटक ,मनोज अग्रवाल सरिया, मनोज वर्मा ,दिलीप जैन, प्रवीण वार्ष्णेय , सोनू चीनी आदि ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें