फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पेट्रोल पंप से लूटी गई बाइक काली नदी में पड़ी मिली, पुलिस ने ली कब्जे में

Mon, 13 Jan 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लूट के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी की स्कूटी और बाइक लेकर लुटेरे भागे थे। स्कूटी 50 मीटर दूर कलाई पुल के निकट छोड़ गए थे। बाइक सिल्ला विसावनपुर में काली नदी पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली है।
विज्ञापन
काली नदी में पड़ी मिली बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलाई माइनर के पास मोनिका इंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप से लूट के बाद लुटेरे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जिस बाइक को लेकर भागे थे वह बाइक 12 जनवरी की सुबह सिल्ला विसावनपुर गांव में काली नदी पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में इसी जगह पर बाइक फेंकने की बात कही थी। लूट के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी वीरेंद्र शर्मा निवासी राज विहार कॉलोनी पीएसी की स्कूटी और रोहित कुमार की बाइक लेकर लुटेरे भागे थे। स्कूटी 50 मीटर दूर कलाई पुल के निकट छोड़ गए थे। बाइक सिल्ला विसावनपुर में काली नदी पुल के नीचे पानी में पड़ी मिली है। ग्राम प्रधान के पति सुनील शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें