फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, किसान की मौत, नाती घायल

Wed, 15 Oct 2025 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाबा बलवीर सिंह बेटी शीतल को दवा दिलवाने और नाती विवेक, गुरदीप को स्कूल की ड्रेस दिलवाने बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव हरदोई के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली अंतर्गत गांव दत्ताचोली खुर्द निवासी बाइक सवार किसान की बुधवार को हादसे में मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो नाती व बेटी घायल हो गए। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


55 वर्षीय बलवीर सिंह 15 अक्तूबर की दोपहर बेटी शीतल को दवा दिलवाने और नाती विवेक, गुरदीप को स्कूल की ड्रेस दिलवाने बाजार जा रहे थे। रास्ते में गांव हरदोई के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बेटी व नाती चोटिल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुला लिया और घायलों को छर्रा के निजी अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया। नाती गुरदीप को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें