फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: बिजौली ब्लॉक में प्रधान-सदस्य के लिए 22 जुलाई को होगा नामांकन, 6 अगस्त को पड़ेंगे वोट

Thu, 18 Jul 2024 04:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार मतदाताओं के यहां दस्तक देकर आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं। 22 जुलाई से 8 अगस्त तक उपचुनाव पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई में ग्राम प्रधान पद व हमीदपुर, हरनोट, सिरसा में ग्राम पंचायत सदस्य रिक्त पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन 22 जुलाई और मतदान 6 अगस्त को होगा।

विज्ञापन


एडीओ पंचायत नागेंद्र सिंह ने बताया कि हरदोई में ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति महिला, हमीदपुर वार्ड 10 अनारक्षित, हरनोट वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग व सिरसा वार्ड पांच अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। उधर, हरदोई में ग्राम प्रधान पद के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार मतदाताओं के यहां दस्तक देकर आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं।

ये है पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम

  • 22 जुलाई सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकनपत्र जमा 
  • 23 जुलाई को सुबह 10 से कार्य समाप्ति तक नामांकनपत्रों की जांच 
  • 24 जुलाई को सुबह 10 से तीन बजे तक नाम वापसी
  • 24 जुलाई को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटन
  • 6 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान
  • 8 अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें