फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: मदद के चक्कर में ठगी न हो जाए, सही खाते में डालें पैसा

Sun, 05 Apr 2020 10:34 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने जिले के लोगों से कोरोना वारयस के बचाव और रोकथाम के दौरान किए गए लॉक डाउन में हर गरीब और बेसहारा तक मदद और खाना पहुंचाने के लिए दान की मुहिम चलाई है। उसमें भी ठगों द्वारा सेंध लगाने की खबरों का बाजार गर्म है। कुछ लोगों ने शिकायत की है कि जिला प्रशासन के रेड क्रास सोसायटी से मिलते जुलते अकाउंट नंबर को सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों से इस खाते में रकम डाल मदद करने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


मगर, सावधान रहें। ऐसे किसी भी सोशल मीडिया संदेश की बिना पुष्टि के इस पर भरोसा कर रकम न डालें। शिकायतकर्ता संजय अग्रवाल की ओर से भेजी गई शिकायत के बाद अमर उजाला जिला प्रशासन के सही खाते की जानकारी प्रकाशित कर रहा है। इसमें ही मदद को रकम भेजें। इधर, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने भी मामले में साइबर सेल के जरिये जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार का कोई संदेश वायरल हो रहा है। तो उसे वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जो भी व्यक्ति जिला प्रशासन को गरीबों के लिए पैसे दान देना चाहता है वह डिस्ट्रिक्ट रेड क्रॉस सोसायटी के एसबीआई बैंक के खाता संख्या 10975836043 जिसका आईएफएससी कोड-एसबीआईएन 0000604 है। इस खाते में वह अपनी क्षमता अनुसार रकम दान कर सकते हैं। इसके साथ ही सामान दान करने के लिए जिला प्रशासन या पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें