फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जनरल स्टोर की आड़ में सट्टे का खेल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में जनरल स्टोर की आड़ में सट्टे का कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दुकान से 25,390 रुपये, चार मोबाइल और सट्टे का हिसाब दर्ज तीन डायरियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय धनंजय सिंह के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने अग्रवाल जनरल स्टोर पर छापा मारकर संचालक राकेश कुमार अग्रवाल और उसके बेटे बादल अग्रवाल को पकड़ा। राकेश के पास से 14,500 रुपये, दो मोबाइल और एक डायरी मिली, जिसमें लोगों के नाम और सट्टे का हिसाब दर्ज था। वहीं, बादल के पास से 10,890 रुपये और दो डायरियां बरामद हुईं। आरोप है कि दोनों व्हाट्सएप कॉल के जरिए दिल्ली, दिसावर, गाजियाबाद और फरीदाबाद के सट्टे के नंबर बुक कराते थे। उधार में सट्टा खिलाकर ब्याज समेत वसूली भी की जाती थी।

पुलिस को मोबाइल में सट्टे की पर्चियों की तस्वीरें, पेटीएम लेनदेन के स्क्रीनशॉट और 48 हजार रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला। रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें