फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के तनावमुक्त होने से बदलेगा व्यवहार : एसएसपी

विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की समस्या सुनते एसएसपी कलानिधि नैथानी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान कर्मी दैनिक व्यस्तता के चलते अपनी छोटी-बड़ी सेवा संबंधी समस्याओं का निस्तारण नहीं करा पाते हैं। व्यक्तिगत समस्याओं के चलते वे पूरी निष्ठा से ड्यूटी नहीं कर पाते हैं और तनाव में रहने लगते हैं। इससे उनकी कार्य क्षमता व गुणवत्ता में भी कमी आती है। इसको ध्यान में रखते हुए रविवार को पुलिसकर्मियों के वेलफेयर व उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस कार्यालय में महासैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस कर्मचारियों की विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। जनसुनवाई में के दौरान विभिन्न थानों, शाखाओं से जुड़े कर्मचारियों ने जनपद के अंदर स्थानांतरण, गैर जनपद स्थानांतरण, आवास आवंटन, आवास मरम्मत, वेतन विसंगति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, अवकाश आदि से जुड़े 101 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर तत्काल निर्णय लेकर आदेश जारी किए गए और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। कुछ पुलिसकर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण के प्रार्थना पत्रों पर स्थानांतरण की संस्तुति कर अग्रसारित कर दिया गया।
प्रार्थना पत्रों में रिटायरमेंट के नजदीक आने वाले कुछ कर्मचारी अपने परिवार के पास तैनात होना चाहते थे। कुछ शारीरिक रूप से अक्षम भी थे, जो कार्यालय आदि जाने के इच्छुक थे। महिला कर्मी कई साल से एक ही थाने पर तैनात हैं और परिवार के पास रहना चाहती थी। कुछ को बच्चों की देखभाल में समस्या थी। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन, शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन, किसी नजदीकी रिश्तेदार की शादी एवं अन्य समारोह में शामिल होने पर संबंधित अधिकारियों, शाखा प्रभारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। एसएसपी कलानिधि ने बताया कि यदि पुलिस कर्मी तनाव मुक्त रहेंगे तो जनता के प्रति उनका व्यवहार अच्छा होगा और कार्यकुशलता भी आएगी।
विज्ञापन

चंद घंटों में ही चार पुलिस कर्मियों को मिल गए आवास
जनसुनवाई के दौरान सरकारी आवास की मांग करने वाले चार पुलिसकर्मियों को चंद घंटों बाद ही एसएसपी के निर्देश पर आवास आवंटित कर दिए गए। सिविल लाइंस थाने में तैनात आरक्षी मानवेंद्र शर्मा, सासनीगेट की महिला आरक्षी सुषमा यादव, इगलास के आरक्षी नरेंद्र सिंह ने आवास सुविधा की मांग की थी। मुख्य आरक्षी राम निवास को सुरक्षा विहार में दूसरा आवास आवंटित कर दिया गया।
20 पुलिस कर्मियों को मिली मनचाही तैनाती
एसएसपी ने जिले के 20 पुलिस कर्मियों को उनके आवेदन पर मनचाही जगह पर तैनाती की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसआई प्रदीप कुमार को खैर से पिसावा, यातायात पुलिस में तैनात एसआई संदीप कुमार को चौकी प्रभारी नौरंगाबाद, गांधीपार्क व बरला में तैनात एसआई इशाक हुसैन को थाना क्वार्सी में नई तैनाती दी है। मुख्य आरक्षी गंभीर सिंह, होशियार सिंह, राजेश बाबू, सुधीर कुमार, रनवीर सिंह, आरक्षी विकास कुमार, अमित कुमार, प्रवीप कुमार, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, उत्तम, अनुपम कुमार, बृजपाल सिंह, ईश्वर सिंह, महिला आरक्षी हिमानी यादव, सोनी यादव व कविता सरोत को उनके मांगे गए मनचाहे स्थान पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें