फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गला रेतने से पहले युवती की जांघ-घुटनों पर मारे थे चाकू, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 03 Mar 2024 04:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कंप्यूटर सेंटर संचालक द्वारा शिक्षिका की हत्या कर खुद जान देने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। जिसमें बताया गया है कि युवती की गला रेतने के दौरान ही उसकी दोनों जांघों व घुटने पर चाकू से प्रहार किए गए थे। इसके बाद युवक ने फंदा लगाया।
विज्ञापन
देवसैनी गॉव में ललित की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के पीएसी के पास 1 मार्च देर शाम कंप्यूटर सेंटर संचालक द्वारा शिक्षिका की हत्या कर खुद जान देने के प्रकरण में 2 मार्च सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। जिसमें स्पष्ट हुआ है कि युवती की गला रेतने के दौरान ही उसकी दोनों जांघों व घुटने पर चाकू से प्रहार किए गए थे। इसके बाद युवक ने फंदा लगाया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के दोनों पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराए गए हैं, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए गए। अभी तक किसी पक्ष ने कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मातम के बीच दोनों के परिजन शव ले गए। 

विज्ञापन


बता दें कि क्वार्सी के गांव देवसैनी का 26 वर्षीय ललित कुमार पीएसी के पास रामघाट रोड पर शाइन इंस्टीट्यूट के नाम से  कंप्यूटर सेंटर चलाता था। उसके सेंटर पर हरदुआगंज के इब्राहिमपुर की 23 वर्षीय यामिनी कुमारी बतौर शिक्षक काम करती  थी। शुक्रवार देर रात को सेंटर के अंदर ही दोनों के शव पड़े मिले थे। देखने से ही साफ लग रहा था कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई है और खुद युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
 
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक द्वारा युवती की हत्या कर आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया था। सुसाइड में उसने बताया था कि वे दोनों चार वर्ष से प्रेम संबंध में थे। दस माह पहले युवक की शादी होने के बाद से युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से आहत होकर उसने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बहन से हुई थी ललित की बात

बात अगर ललित की करें तो उसकी दस माह पहले जलाली क्षेत्र की युवती से शादी हुई। दोनों भाइयों की दो सगी बहनों से शादी हुई। शादी के बाद परिवार में सब ठीक था। किसी को इस बात का अहसास न था और न उसके चेहरे पर कोई परेशानी दिखती थी। पत्नी तक को कतई अहसास न था। घटना से चंद घंटे पहले शाम को चार से पांच बजे के मध्य ललित की अपनी बहन से बात हुई है। इधर, युवती की बात करें तो तीन बहनों व भाई के बीच वह चौथे नंबर की थी। चार वर्ष पहले उसकी गभाना क्षेत्र से शादी टूट गई थी। तभी से वह मायके में रह रही थी और इस सेंटर में पढ़ाती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 

युवक के परिवार ने उठाए चंद सवाल
इस घटना के बाद 2 मार्च दोपहर जब दोनों के शव अपने-अपने घरों पर पहुंचे तो परिवारों में कोहराम मच गया। इस दौरान युवक के परिवार ने कुछ सवाल उठाए हैं, जिसमें सबसे पहला सवाल तो यह है कि अगर युवक युवती के संबंध थे, तो युवक की गोदभराई में पूरे परिवार के साथ युवती क्यों गई। बाकी दूसरा सवाल ये है कि आखिर वो तमंचा कौन लाया और कहां से आया। इस पर पुलिस को जरूरी जांच करनी चाहिए। इसे लेकर बहन व पत्नी की ओर से सवाल उठाए गए हैं। वहीं एक चर्चा इस बात की रही कि पिछले तीन दिन से युवती अपने घर नहीं गई थी। तब परिवार ने क्यों नहीं खोजा। 1 मार्च शाम ही परिवार क्यों पहुंचा। मगर इस बात की पुलिस जांच में या किसी अन्य पहलू पर पुष्टि नहीं हो सकी। युवती 1 मार्च को ही गायब रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें