फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 22 Jun 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
महानगर के नगला आशिक अली रोड घर में सो रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर  दी। चारपाई पर शव पड़ा देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजपुरा निवासी 40 वर्षीय नईम कपड़े की फेरी लगाता था। परिवार में पत्नी रानी और बेटा अयान व बेटी जौया है। परिजनों के मुताबिक नईम शराब का आदी था। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। उसके बाद रात 11 बजे नशे की हालात में घर पहुंच गया।
कपड़े बदले और चारपाई पर सो गया। पत्नी और बच्चे भी उसी कमरे में सो गए। मंगलवार की सुबह पत्नी रानी की आंख खुली तो नईम चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे। शव पड़ा देख परिवार में कोहराम मच गया। चीखपुकार सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें