संत फिदेलिस जूनियर विंग में बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : samvad
संत फिदेलिस जूनियर विंग में जीरो वायलेशन बास्केटबॉल अकादमी के सेशन-पांच का शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय टूर्नामेंट 21 से 24 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें आठ स्कूलों की टीमें भाग लेंगी।
उद्घाटन मुकाबलों में फाइडलियन अलुमनिली लीजेंड्स टीम ने ताज फाल्कन की टीम को 40-36 अंक से हराया, जबकि त्रिशूल टाइटन ने अलीगढ़ पैंथर को 45-33 अंक से शिकस्त दी। अकादमी निदेशक नरेश कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को खेलों से जोड़कर नशे और मोबाइल की लत से दूर रखना है।
मुख्य अतिथि फादर पोल कानीखल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जाकिर रजा, निदेशक अजय दीक्षित, विभागाध्यक्ष शाहनवाज खान और असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। वाद