कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए निशुल्क डोर-स्टेप सेवा शुरू कर दी है। अब बुजुर्ग पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या ईपीएफओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
सीनियिर पोस्ट मास्टर चंद्रशेखर ने बताया कि डाकिया या डाक सेवक स्वयं पेंशनरों के घर पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार करेंगे। इस प्रक्रिया में फिंगर प्रिंट या फेस स्कैन के जरिये आधार आधारित सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पेंशनर के आधार नंबर और पीपीओ नंबर का मिलान कर पूरी प्रक्रिया पूरी होगी। ईपीएस पेंशनर अब वर्ष में कभी भी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।