फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरला थाने के हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भूनकर हत्या, जमानत पर था जेल से बाहर

Fri, 21 Mar 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना बरला पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे बरला, छर्रा, अतरौली और दादों थाने में दर्ज हैं। वह जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर शिवनारायण गिरि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरला थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में 20 मार्च रात्रि करीब नौ बजे गाजीपुर-अतरौली रोड पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर शिवनारायण गिरि की हत्या कर दी।

विज्ञापन


गांव गाजीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर शिवनरायण गिरि (26) पुत्र शांवल गिरि का घेर गांव से करीब दो किमी दूर है। जहां वह परिवार सहित रहता है। 20 मार्च को गांव में सब्जी की पैंठ लगती है। हिस्ट्रीशीटर शाम को सब्जी लेने पैंठ गया था। रात्रि करीब नौ बजे सब्जी लेकर पैदल घेर पर जा रहा था। उसी वक्त गांव से करीब डेढ़ किमी दूर अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर कर तीन गोलियां मारी। दो गोलियां उसके सीने में व एक पेट में लगी जिससे हिस्ट्रीशीटर की मौके पर ही मौत हो गई। वह दो भाइयों में बडा था, पिता खेतीबाडी कर घर का पालन पोषण करते हैं।

थाना पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे बरला, छर्रा, अतरौली और दादों थाने में दर्ज हैं। वह जमानत पर जेल से बाहर था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बरला थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर के हिस्ट्रीशीटर शिवा उर्फ शिवनारायण को बृहस्पतिवार रात तीन हमलावरों ने गोलियां मारी हैं, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावरों की तलाश जारी है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।-अमृत जैन, एसपी ग्रामीण, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें