फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: दिवाली पर नहीं होगी नगदी की दिक्कत, 285 एटीएम में बैंक डालेंगे 85 करोड़

Sat, 19 Oct 2024 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सामान्य दिनों में एक एटीएम में दस लाख का कैश डाला जाता है लेकिन त्योहारों को देखते हुए हर एटीएम में करीब तीस लाख कैश भरने की तैयारी है। इस हिसाब से करीब 85 करोड़ की रकम एटीएम में डाली जाएगी।
विज्ञापन
नौरंगाबाद में सेन्ट्रल बैक के एटीएम में नहीं कैश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दोज और फिर छठ पूजा के त्योहार में कैश की मांग को देखते हुए बैंकों ने अतिरिक्त इंतजाम कर लिए हैं। महानगर के सभी 285 एटीएम में कैश भरा जाएगा। सामान्य दिनों में एक एटीएम में दस लाख का कैश डाला जाता है लेकिन त्योहारों को देखते हुए हर एटीएम में करीब तीस लाख कैश भरने की तैयारी है। इस हिसाब से करीब 85 करोड़ की रकम एटीएम में डाली जाएगी।

विज्ञापन


दिवाली के त्योहार पर सबसे ज्यादा खरीद होती है। धनतेरस से एक दिन पहले ही लोग खरीदी करने लगते हैं। ऐसे में एटीएम से कैश निकासी भी बढ़ जाती है। ऐसे में कई बार एटीएम बूथ के बाहर नो कैश के बोर्ड लग जाते हैं। जिससे लोगों को दिक्कत होती है। पैसा निकालने के लिए भी लोग एक बूथ से दूसरे बूथ तक दौड़ते रहते हैं। लेकिन इस बार बैंकों ने पहले से ही मुकम्मल इंतजाम कर लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने लीड बैंक मैनेजर को जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त राशि रहे यह सुनिश्चित करने कहा है। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ आर्यावृत, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ाैदा, यश बैंक भी दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं। पीएनबी के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि अलीगढ़ में उनके 46 एटीएम बूथ हैं। यह एटीएम 10 से 40 लाख तक की क्षमता के हैं। सभी एटीएम फुल करा दिए जाएंगे।

दिवाली के त्योहार पर बैंकों के अवकाश को देखते हुए कैश क्षमता को बढ़ाया गया है। खास बात यह है कि जिले के लगभग 285 एटीएम में पर्याप्त राशि रहेगी। जिले में कोई भी एटीएम खाली न रहे इसके लिए व्यवस्थाएं कर ली गईं हैं। शहर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के एटीएम में कैश भरा जा रहा है।- सुरेश राम, लीड बैंक मैनेजर अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें