आराधना सिंह ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। वहां से ई-रिक्शा लेकर सेंटर पॉइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गईं। इसके बाद रामघाट रोड तक पैदल आईं और फिर ई-रिक्शा से क्वार्सी चौराहा पहुंचीं। अतरौली जाने के लिए जैसे ही वह ऑटो में बैठने लगीं, महिलाओं का समूह भी ऑटो में चढ़ा। इसी बीच किसी ने पर्स चोरी कर लिया।
अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर ऑटो में बैठते समय महिला बैंककर्मी का पर्स चोरी हो गया। घटना 17 अगस्त की है। महिला ने सात-आठ महिलाओं के समूह पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीएनबी की अतरौली शाखा में तैनात आराधना सिंह मूल रूप से लखनऊ के मोहिबुल्लापुर स्थित भरत नगर की रहने वाली हैं। उनके अनुसार, 17 अगस्त को वह ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचीं। वहां से ई-रिक्शा लेकर सेंटर पॉइंट स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गईं। इसके बाद रामघाट रोड तक पैदल आईं और फिर ई-रिक्शा से क्वार्सी चौराहा पहुंचीं।
अतरौली जाने के लिए जैसे ही वह ऑटो में बैठने लगीं, उसी दौरान सात-आठ महिलाओं का समूह भी ऑटो में चढ़ने लगा। भीड़ और अफरा-तफरी के बीच किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदिग्ध महिलाओं की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।