फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वंदे भारत के स्वागत में बजे बैंड, मिठाई बंटी, सेल्फी ली

विज्ञापन
वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते सांसद सतीश गौतम, अनूप प्रधान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
वाराणसी से दिल्ली के सफर पर निकली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का शनिवार रात 11:45 पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म सात पर ढोल और बैंड-बाजों से स्वागत हुआ। सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने लोको पायलट मुकेश कुमार और भूदेव सिंह को फूलमालाएं पहनाईं और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

उधर, कोई ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। चार मिनट रुककर 11:49 पर वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आधुनिक डिजाइन और आकर्षक रंग-रूप वाली ट्रेन को देखने के लिए देर रात लोग प्लेटफार्म पर मौजूद रहे। अलीगढ़ के यात्रियों के लिए यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर की यात्रा के लिए नया विकल्प बनेगी।
खासकर रात में सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक संजय शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, डिप्टी एसएस पौरुष वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन



दो नवंबर से नियमित संचालन

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित संचालन दो नवंबर से शुरू होगा। ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी से नई दिल्ली के लिए शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली से वाराणसी के लिए शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। वाराणसी से दिल्ली जाते समय ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 3:55 बजे पहुंचेगी और 3:57 बजे रवाना होगी। वापसी में नई दिल्ली से वाराणसी जाते समय ट्रेन रात 11:20 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और 11:22 बजे रवाना होगी। इस तरह अलीगढ़ के यात्रियों को दोनों दिशाओं में रात के समय यात्रा की सुविधा मिलेगी।



दो हजार करोड़ से बन रहा फ्लाईओवर

कार्यक्रम से पहले रेलवे के एडीआरएम धनंजय कुमार ने अलीगढ़ में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। दाऊद खां स्टेशन से हरदुआगंज के बीच बन रहे फ्लाईओवर से ट्रेनों के संचालन में होने वाली देरी को कम करने में मदद मिलेगी।

-

खास बातें
वाराणसी से दिल्ली

स्टेशन समय
वाराणसी से प्रस्थान रात 8:50 बजे
प्रयागराज आगमन-प्रस्थान रात 10:35-10:40 बजे
कानपुर सेंट्रल आगमन-प्रस्थान रात 12:40-12:45 बजे
अलीगढ़ आगमन-प्रस्थान सुबह 3:55-3:57 बजे
गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान सुबह 5:23-5:25 बजे
नई दिल्ली आगमन सुबह 6:10 बजे


नई दिल्ली से वाराणसी

स्टेशन समय
नई दिल्ली से प्रस्थान रात 9:40 बजे
गाजियाबाद आगमन-प्रस्थान रात 10:13-10:15 बजे
अलीगढ़ आगमन-प्रस्थान रात 11:20-11:22 बजे
कानपुर सेंट्रल आगमन-प्रस्थान रात 2:45-2:50 बजे
प्रयागराज आगमन-प्रस्थान सुबह 5:05-5:10 बजे
वाराणसी आगमन सुबह 7:10 बजे




एक दिन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन : सांसद
सांसद सतीश गौतम ने कहा अब अलीगढ़ से रात में बनारस पहुंचना आसान हो गया है। सुबह बनारस पहुंचिये। गंगा में स्नान कर काशी विश्वनाथ का दर्शन कीजिए। बनारस की कचौड़ी खाइए और अलीगढ़ आ जाइए। एक ही दिन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी हो जाएंगे और बनारस-अलीगढ़ के बीच कारोबारी संबंध भी मजबूत हो जाएंगे। कहा कि अलीगढ़ और हाथरस दोनों सांसदों का सामूहिक प्रयास था, जिससे ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें