फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर रही बैंड-बाजा-बरात की धूम

विज्ञापन
आगरा रोड़ पर बसंत पंचमी पर साहलग होने पर चढ़ती बरात। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वर्ष 2021 में पहले अनबूझे मुहूर्त वसंत पंचमी पर बैंड-बाजा और बरात की धूम रही। शहर से लेकर देहात तक शादियां हुईं। सैकड़ों लोग परिणय सूत्र में बंधे नजर आए। साल का पहला सहालग सामान्य रहा। शादी वाले घरों में मंगलवार सुबह से ही रात की तैयारियां चलती रहीं। मिठाई, पकवान, चाट-पकौड़ी, लाइट, साउंड और डीजे आदि की तैयारियों के साथ लोगों ने पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन किया। शेरवानी पहनकर दूल्हों ने बरात निकाली।
विज्ञापन

दोस्त और रिश्तेदार नाचते गाते हुए मंडप तक पहुंचे। रात्रि में पाणिग्रहण संस्कार हुआ। सुबह तक दुल्हनों की विदाई हुई। वसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को इस साल का ऐसा पहला दिन था, जब अनबूझे मुहूर्त में शादियां हुई हैं। हालांकि सहालग अब मार्च में शुरू होंगे। यही वजह रही कि लोगों ने पहले सहालग में भी शादियां कीं। मैरिज होम और होटल तो कई लोगों ने अपने आवास के इर्द-गिर्द पंडाल लगाकर विवाह संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें