फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
क्वार्सी सपा कार्यालय पर डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर पर बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन करते सप? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं है।
विज्ञापन

सरकार टैक्स पर टैक्स लगाए जा रही प्रदेश व देश की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि जनता अब मन बना चुकी है कि इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। वर्ष 2022 में इस जनविरोधी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ-साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कृपाल सिंह यादव, पूजा गौतम, अब्दुल हमीद घोसी, सलमान शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें