फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल न होने पर मतगणना का होगा बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मतगणना का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान व जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा ने कहा है कि मतगणना का कार्य कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन

अगर ऐसा नहीं हुआ तो मतगणना का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कराया गया था। मतदान में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 500 से ज्यादा मतदान कार्मिक की मौत कोरोना से हो चुकी है और जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए मतगणना में बनने वाले सभी एजेंट से 48 घंटा पहले की कोरोना जांच की रिपोर्ट ली जाए। टेबल के बीच आठ फिट की दूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें