फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रथ पर सवार होकर चले बालाजी, चहुंओर जय-जयकार

Tue, 14 Mar 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बालाजी शोभायात्रा में गणेश, श्री बांके बिहारी, बाबा खाटू श्याम, हनुमान जी, राधा- कृष्ण, तांडव नृत्य करते गणों सहित महाकाल, वनबासी श्री सीता-राम, लक्ष्मण, लव-कुश एवं बानर सेना से जुड़ी कई आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोहा। 
विज्ञापन
मंगलकारी बालाजी महाराज की शोभायात्रा में मुख्य डोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री मंगलकारी बालाजी महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज का 17वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया। प्रथम दिन महावीरगंज स्थित हनुमान मंदिर से टीकाराम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


जिसमें भगवान गणेश, श्री बांके बिहारी, बाबा खाटू श्याम, हनुमान जी, राधा- कृष्ण, तांडव नृत्य करते गणों सहित महाकाल, वनबासी श्री सीता-राम, लक्ष्मण, लव-कुश एवं बानर सेना से जुड़ी कई आकर्षक झांकियों ने सबका मन मोहा। शोभायात्रा का जगह- जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।

यात्रा से पूर्व महा मंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, गौरव शास्त्री, पं. रवि शास्त्री, पं. रिषी शास्त्री द्वारा श्री बालाजी महाराज, भैरों बाबा, शनिदेव महाराज की पूजा- अर्चना कराई गई। शुभारंभ बरौली विधायक एवं पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह एवं स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने किया। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष भक्त भजन- संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


यात्रा महावीरगंज से अब्दुल करीम चौराहा, रेलवे रोड, कवरकुत्ता, जीटी रोड, दुबे का पड़ाव, मीनाक्षी पुल से रामघाट रोड होते हुए सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां बालाजी महाराज का पूजन भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज, सौरभ सिक्संस, किशन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकुल मित्तल, अनिल बंसल, महादेव अग्रवाल आदि ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें