फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ नगर निगम: जेई से हाथापाई में बाबू का पटल बदला, निर्माण विभाग से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जोन एक भेजा

Mon, 25 Aug 2025 08:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर निगम में 23 अगस्त की शाम को निर्माण विभाग में एक फाइल पर काम कराने को लेकर जेई और पटल के बाबू सौरभ शर्मा के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद गालीगलौज और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता के कक्ष में 23 अगस्त शाम एक जेई और बाबू के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने वरिष्ठ बाबू सौरभ शर्मा को निर्माण विभाग के पटल से हटा कर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जोन एक में भेज दिया है। कनिष्ठ बाबू अंकुर कुमार को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जोन एक से हटा कर निर्माण विभाग में भेजा गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... अलीगढ़ नगर निगम: लिपिक ने जेई से हस्ताक्षर करने को कहा, उसने किया मना, दोनों में हुई गाली-गलौज, हाथापाई
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में 23 अगस्त की शाम को निर्माण विभाग में एक फाइल पर काम कराने को लेकर जेई और पटल के बाबू सौरभ शर्मा के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद गालीगलौज और मारपीट हो गई। इस दौरान निर्माण विभाग के एक्सईएन भी वहां मौजूद थे। इस घटना के बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्रवाई करते हुए बाबुओं के पटल परिवर्तन कर दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें