फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ के कार्यालय में बाबू और चपरासी पी रहे थे शराब, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वरिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार शर्मा व चपरासी शिवकुमार शर्मा अपने दो साथियों के साथ शराब पीते नजर आए। शराब पीने के बाद शोरशराबा कर रहे थे। अमर उजाला की सूचना का बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने तुरंत संज्ञान लिया और दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही अतरौली नगर क्षेत्र कार्यालय से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर कोयले वाली गली में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय है। इसी कार्यालय के परिसर में तीन अलग-अलग परिषदीय स्कूल भी संचालित हैं। कार्यालय में जहां खंड शिक्षा अधिकारी बैठते हैं, उसी कमरे में शाम करीब साढ़े चार बजे चार व्यक्ति शराब पी रहे थे। इनमें से वरिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवकुमार शर्मा भी थे। ये लोग शोरशराबा भी कर रहे थे। जानकारी पर अमर उजाला की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की सूचना बीएसए को दी। इस पर बीएसए ने तत्काल वरिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार शर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही दोनों को अतरौली नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपस्थिति के लिए अटैच कर दिया है।
कार्यालय में शराब का सेवन करना सरकारी सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन है। प्राप्त शिकायत, वीडियो और अमर उजाला के संज्ञान पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही अतरौली नगर क्षेत्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें