फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से बबरोतिया का बांध कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और पानी का बहाव तेज होने से पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव हमीदपुर बबरोतिया स्थित आश्रम के पास बांध का एक हिस्सा कट गया। सिंचाई विभाग ने मिट्टी से भरी बोरियों को बांध के कटे हुए हिस्से को रोक दिया है।
विज्ञापन




गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। नरौरा बैराज से गंगा नदी का जलस्तर 1 लाख 41 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया है, जिससे बहाव तेज होने से मंगलवार की सुबह बबरोतिया बांध का एक हिस्सा कट गया और पानी बढ़ने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। घटना की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।



विभागीय टीम ने पानी का दबाव रोके के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर बांध के कटे हिस्से को पाटना शुरू किया, जिससे पानी का दबाव कम होना शुरू हो गया है। बांध की सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। ज्ञात रहे इसी बांध से पानी का तेज बहाव होने के कारण एक पखवाड़े पूर्व बुजुर्ग महिला पानी में बह गई थी, जिसका शव चार दिन बाद मिला था।
विज्ञापन





ग्रामीण बोले
गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण बांध कट गया, जिसकी ग्रामीणों द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई सिंचाई विभाग की टीम ने बांध पर बोरियों में मिट्टी भर भर कर लगाई है, जिससे अब बांध रुक गया है। पीतांबर


सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते हुए कटे हुए बांध को समय से मिट्टी का भराव कर कर रोक लिया. अन्यथा गांव में बाढ़ आ जाती और गांव के खेत गंगा नदी में मिल जाते। अब खतरे वाली कोई बात नहीं है। बंटी यादव






यमुना का जलस्तर घटा पर सतर्कता बरकरार

खैर। यमुना नदी का जलस्तर टप्पल क्षेत्र के हामिदपुर में अब घट गया है। एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि यमुना में 200 पॉइंट पर जलस्तर खतरा का निशान दर्शाता है, किंतु अभी तक यमुना का जलस्तर यहां पर सिर्फ 198 पॉइंट अधिकतम पहुंचा है। मंगलवार को यमुना का जलस्तर घटकर मात्र 197 पर रह गया है। आसपास के गांव के लोग जलस्तर घटने से सुविधा महसूस कर रहे हैं, जिसमें महाराजपुर और लालगढ़ी गांव मुख्य रूप से शामिल हैं। क्षेत्रीय बाढ़ नियंत्रण चौकी अभी भी कायम है और कर्मचारी लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें