फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव को मजहर ने दी कुश्ती लड़ने की चुनौती

Fri, 20 Jan 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने कुश्ती लड़ने की खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि अगर बाबा रामदेव जीतते हैं तो वे अपनी मेहनत की कमाई के दो लाख रुपये बतौर इनाम उनको भेंट करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल दिल्ली में आयोजित प्री रेसलिंग प्रतियोगिता में बाबा रामदेव ने ओलंपियन यूक्रेन आंद्रे स्तादनिक को दो मिनट में चित कर दिया था। यह वही पहलवान है, जिसने ओलंपिक में भारतीय पहलवान सुशील कुमार को हराकर सिल्वर मेडल जीता था। बाबा रामदेव को इस विदेशी पहलवान को हराने में तनिक भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मजहर ने कहा कि बाबा रामदेव जहां भी चाहेे उनसे कुश्ती लड़ सकते हैं। यही नहीं, वे पंजा भी लड़ा सकते हैं।
अगर इसमें बाबा जीतते हैं, तो मैं अपनी ईमानदारी से कमाए गए दो लाख रुपये इनाम स्वरूप उन्हें दे दूंगा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव योग में दिलचस्पी लें तो उनके लिए बेहतर होगा। वे अपना उत्पाद भी बेचें इसमें भी किसी का दखल नहीं होगा, लेकिन जब बात खेल में नाटक होने की आएगी तो खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के लिए यह असहनीय होगा। इसलिए बाबा रामदेव अब खेल में नाटक न करें और न ही देश को गुमराह करने की कोशिश करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें