फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रुपहले पर्दे पर उतरेगी ‘मजाज’

Fri, 20 Jan 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
आज रुपहले पर्दे पर उतरेगी ‘मजाज’ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एएमयू तराना के रचयिता असरारूल हक मजाज को आप आज स्टार वर्ल्ड के मल्टी स्क्रीन पर देख सकेंगे। इस महान लेखक के जीवन पर बनी फिल्म मजाज  शुक्रवार को शहर के स्टार वर्ल्ड, वाड्रा सिनेमा एवं मीनाक्षी समेत देश भर के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। आजादी की लड़ाई की पृष्ठभमि में मजाज की लव स्टोरी को फिल्म में दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें मायानगरी के मशहूर कलाकारों के साथ शहर के जाने-पहचाने कलाकारों को भी देख सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ के अतिरिक्त आगरा, फतेहपुर सीकरी, लखनऊ एवं दिल्ली आदि वैसे शहरोेेेें में हुई है, जहां से मजाज का संबंध रहा है। रविंद्र सिंह इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं अलीगढ़ के मदी-उर-रहमान, गजाला परवीन एवं शकील अख्तर प्रोड्यूसर हैं। म्यूजिक डायरेक्टर तलत अजीज हैं। वहीं तलत अजीज, सोनू निगम एवं अलका याज्ञनिक प्ले बैक सिंगर है। 
विज्ञापन

 प्रो. मदी-उर-रहमान ने बताया कि मजाज उर्दू के महान कवि है। फिल्म उनके जीवन पर आधारित है। उनकी मृत्यु बहुत कम उम्र में हुुई थी। प्यार में धोखा खाने के बाद वह बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे। उन्हीं सब चीजों को फिल्म में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि मजाज का काल आजादी की लड़ाई के कारण बहुत महत्वपूर्ण पीरियड था। गांधी-नेहरू के   नेतृत्व में आजादी की लड़ाई      चल रही थी। मजाज एवं उनके परिवार के लोग इस लड़ाई में शामिल थे। आजादी की लड़ाई की बैक ग्राउंड में मजाज की लव स्टोरी  को फिल्म में दर्शाया गया है। फिल्म में उन्होंने स्वयं मजाज के पिता का रोल निभाया है। 
चर्चित फिल्म स्टार प्रियांशु चटर्जी मजाज की भूमिका में है। उभरती कलाकार रश्मि मिश्रा नायिका है। इसके अतिरिक्त मशहूर फिल्म अभिनेत्री नीलिमा अजीम, टीवी स्टार अनस खान एवं शहाब खान इस फिल्म में अन्य भूमिकाओं में है। अलीगढ़ के कलाकारों में नदीम खान, फराज, दीपक, शाहरूख, खलिक,       मतीब एवं डॉ. प्रभात दास गुप्ता शामिल हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें